जनवरी 21, 2025 9:12 अपराह्न

printer

गणतंत्र दिवस परेड 2025 में संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले प्रदर्शन को लेकर अभ्यास तेज

गणतंत्र दिवस परेड 2025 में संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले नृत्य समूह “जयति जय मम भारतम्” में विविध नृत्य रूपों का प्रदर्शन करने के लिए देश भर के कलाकार अभ्यास कर रहे हैं। 5,000 से अधिक कलाकार भारत भर के 45 से अधिक पारंपरिक और लोक नृत्य रूपों का प्रतिनिधित्व करेंगे। हमारी संवाददाता पल्‍लवी परमार ने आज गणतंत्र दिवस परेड 2025 में अरुणाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्‍व कर रहे कलाकार से बात की और उनका अनुभव जाना।