दिसम्बर 24, 2024 3:03 अपराह्न

printer

गणतंत्र दिवस परेड के लिए उत्तराखंड झांकी का चयन

गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान इस वर्ष कर्तव्‍य पथ पर उत्तराखंड की झांकी भी नजर आएगी। गृह मंत्रालय ने 15 राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों की झांकियों को गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान प्रदर्शन के लिए चुना है। इसके अतिरिक्‍त, केंद्र सरकार के 11 मंत्रालयों और विभागों की झांकियों को भी गणतंत्र दिवस परेड-2025 के लिए चुना है। चयनित झांकियां भारत की विविध शक्तियों और इसकी निरंतर विकसित होती सांस्कृतिक समावेशिता को प्रदर्शित करेगी।

 

रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि गणतंत्र दिवस समारोह-2025 के लिए झांकियों का विषय स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास रखा गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला