दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि गणतंत्र दिवस जनता की शक्ति, हमारे संविधान की मजबूती और भारत की लोकतांत्रिक आत्मा के अटूट संकल्प का उत्सव है। यह बात दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने आज दिल्ली विधान सभा परिसर में आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान दिल्ली के नागरिकों को संबोधित करते हुए कही। श्री गुप्ता ने कहा कि इस ऐतिहासिक विधानसभा को जनता के लिए खोलकर दिल्ली सरकार नागरिकों को गणतंत्र की जीवंत विरासत से और निकट ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में इस प्रकार के सार्वजनिक समारोह नागरिकों, विशेषकर युवाओं को भारत के संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गहरी समझ विकसित करने में सहायक होते हैं।
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्लीवासियों के लिए विधानसभा दो दिन के लिए प्रवेश के द्वार खोल दिये गये थे। इन दो दिनों में दिल्ली पुलिस बैंड ने देशभक्ति से भरे मधुर धुनें प्रस्तुत की, जिससे उपस्थित नागरिकों में गर्व और उत्साह का संचार हुआ। वहीं, साहित्य कला परिषद द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई जिसमें समारोह में ऊर्जा और रंग भर दिए।