जनवरी 23, 2026 6:01 अपराह्न

printer

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह तीन बजे से शुरू होंगी दिल्ली मेट्रो की सेवाएं

गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोगों की यात्रा को सुगम और सरल बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो की सेवाएं प्रात: तीन बजे से शुरू होंगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम- डीएमआरसी ने बताया कि मेट्रो सुबह छह बजे तक 15 मिनट के अंतराल पर चलेगी और उसके बाद बाकी दिन सामान्‍य समयानुसार संचालित की जाएगी।

डीएमआरसी ने किसी भी परेशानी से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना इसी समय के अनुसार बनाने का अनुरोध किया। निगम ने बताया कि गणतंत्र दिवस के समारोह में शामिल होने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए सभी मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग पूरी तरह से खुली रहेगी।