जनवरी 25, 2026 1:51 अपराह्न

printer

गणतंत्र दिवस के अवसर पर वीरता और सेवा पदक प्रदान किए गए

गणतंत्र दिवस-2026 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड और सिविल डिफेंस तथा करेक्शनल सर्विसेज के 982 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक दिए गए हैं। इनमें से 125 कर्मियों को वीरता पदक दिए गए हैं। यह पदक जीवन बचाने, संपत्ति की रक्षा करने, अपराध रोकने और अपराधियों को गिरफ्तार करवाने में अदम्यत साहस दिखाने के लिये दिया जाता है। इसके अलावा 101 विशिष्ट कर्मियों को राष्ट्रपति सेवा पदक तथा सराहनीय सेवा के लिए 756 कर्मियों को पदक दिया गया है। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक, सेवा में अति विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए दिया जाता है। वहीं सराहनीय सेवा पदक कुशलता और कर्तव्यनिष्ठा के महत्वपूर्ण कार्य के लिए दिया जाता है।