जनवरी 25, 2026 10:22 अपराह्न

printer

गणतंत्र दिवस केवल औपचारिक अवसर नहीं, बल्कि जन भागीदारी का उत्सव बन गया: केंद्रीय मंत्री तोखन साहू

आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा है कि गणतंत्र दिवस केवल औपचारिक अवसर नहीं, बल्कि जन भागीदारी का उत्सव बन गया है। आज नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में आमंत्रित पीएम स्वनिधि लाभार्थियों और निर्माण श्रमिकों से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कही। श्री साहू ने कहा कि सरकार के पास देश के श्रमिकों, स्ट्रीट वेंडरों और उन सभी लोगों को सम्मानित करने का अवसर है, जिन्होंने देश भर में कर्तव्य के मार्ग पर चलकर लगन से काम किया है। श्री साहू ने कहा कि पीएम स्वनिधि केवल एक ऋण योजना नहीं है, बल्कि देश की प्रगति, गरिमा और आत्मनिर्भरता के लिए एक बड़ा अभियान है। उन्होंने कहा कि अब-तक एक करोड़ से अधिक ऋण वितरित किए जा चुके हैं, जिससे विक्रेताओं को 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता मिली है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला