रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ गणतंत्र दिवसः 2025 के लिए झांँकियों का विषय होगा। परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर अपनी झांकी दिखाने के लिए 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का चयन किया गया है।
इन राज्यों में आंध्र प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, दादर नगर हवेली तथा दमन-दीव, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक आदि शामिल हैं। इनके अलावा, केंद्र सरकार के 11 मंत्रालयों और विभागों को भी चुना गया है।
मंत्रालय ने कहा है कि चयनित झांकियां भारत की विविध शक्तियों और इसकी निरंतर विकसित हो रही सांस्कृतिक समावेशिता को गौरवशाली भविष्य की ओर अग्रसर करते हुए विश्व के दर्शकों के सामने ‘स्वर्णिम भारत – विरासत और विकास’ का प्रदर्शन करेंगी।