फ़रवरी 8, 2026 8:46 अपराह्न

printer

गढ़चिरोली में कोया कृषि कुंभ ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में आयोजित कोया कृषि कुंभ 2026 ने ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस आयोजन में प्रसिद्ध शेफ विष्णु मनोहर के नेतृत्व में एक हजार एक सौ ग्‍यारह किलोग्राम रागी की खीर तैयार की गई।

यह रिकॉर्ड आधिकारिक तौर पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक ऑफ इंडिया में दर्ज किया गया। इसका उद्देश्य कृषि उपज और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देना था।