जुलाई 16, 2025 9:01 पूर्वाह्न

printer

गजा पट्टी में सोमवार शाम से शुरू हुए इस्राइल के हवाई हमलों में 90 से अधिक लोग मारे गए

गजा पट्टी में सोमवार शाम से शुरू हुए इस्राइल के हवाई हमलों में कल शाम तक 90 से अधिक लोग मारे गए हैं। गज़ा के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया कि दो सौ 78 लोग घायल हुए हैं।

 

तेल-अल-हवा जिले में एक ही परिवार के 19 लोग मारे गए। चार लोगों की मौत एक आश्रय शिविर पर हमले के दौरान हुई। एक अन्य शरणार्थी शिविर में एक दंपत्ति और उनके 6 बच्चों सहित हमास का एक 68 वर्षीय सदस्य भी मारा गया।

 

इस्राइली सेना ने इन हमलों को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।