जनवरी 13, 2026 8:14 अपराह्न

printer

गजा पट्टी में तूफान और भारी बारिश से आठ लोगों की मौत

गजा पट्टी में भीषण बारिश के साथ आए तूफान के कारण आठ लोगों की मृत्‍यु हो गई। तूफान से सैकड़ों तंबू जलमग्न हो गए और विस्थापित परिवारों के घर ढह गए। गजा के नागरिक सुरक्षा विभाग ने बताया कि निम्न दबाव के कारण आई ठंड से चार लोगों की मौत हुई है। वहीं, तूफान के दौरान क्षतिग्रस्त इमारतें गिरने से चार अन्य लोगों की जान चली गई। विभाग ने बताया कि अस्पतालों में ठंड से संबंधित बीमारियों से पीड़ित मरीजों, विशेषकर बच्चों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। खबरों के अनुसार, तूफान से आश्रय स्थल क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि पश्चिमी गजा शहर में तेज हवाओं से कई तंबू पूरी तरह से उजड गए।