गज़ा पट्टी में इस्राइल के हवाई और ज़मीनी हमलों में 17 फलस्तीनी मारे गए। इस्राइल की सेना ने बताया कि उत्तरी गज़ा में फलस्तीनी उग्रवादियों की गोलीबारी के जवाब में यह हमले किए गए। इस गोलीबारी में येलो लाइन के पास एक इस्राइली सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस्राइल और फलस्तीन के बीच संघर्ष-विराम शुरू होने के बाद से येलो लाइन क्षेत्र पर इस्राइल का नियंत्रण है। इस्राइली सेना ने कहा कि बख्तरबंद इकाइयों और विमानों ने संघर्ष विराम के तथाकथित उल्लंघन के जवाब में यह लक्षित हमले किए।
गज़ा शहर के अल-शिफ़ा अस्पताल ने 13 लोगों के शव मिलने, जबकि खान यूनिस के नासिर अस्पताल ने चार मौतों की सूचना दी। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि मृतकों में छह बच्चे भी शामिल हैं।