मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के विस्तार और सुरक्षा से संबंधित योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मानसून काल में हुए नुकसान से सुरक्षा के लिए आपदा मद से जल्द धनराशि स्वीकृत की जाएगी। उत्तरकाशी में यमुनोत्री व गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों और तीर्थ पुरोहितों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जानकीचट्टी-यमुनोत्री क्षेत्र को नगर पंचायत बनाने, यमुनोत्री रोपवे का शीघ्र निर्माण करने, गंगोत्री में हेलीपैड का विस्तार करने, मुखवा-जांगला सड़क स्वीकृत किए जाने सहित यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के विस्तार के लिए प्रस्तावित योजनाओं तथा बाढ सुरक्षा कार्य की स्वीकृति का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुनोत्री रोपवे के निर्माण को लेकर शासन स्तर पर जल्दी ही एक बैठक कर समुचित निर्णय लिया जाएगा ताकि पीपीपी मोड की इस योजना का काम जल्द शुरू किया जा सके।
Site Admin | नवम्बर 7, 2024 2:10 अपराह्न
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के विस्तार और सुरक्षा से संबंधित योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारना सरकार की प्राथमिकता: पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
