मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 22, 2024 6:15 अपराह्न

printer

गंगा किनारे बसे जिलों में बाढ़ के कारण फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिया जायेगा: कृषि विभाग

कृषि विभाग ने कहा है कि गंगा किनारे बसे जिलों में बाढ़ के कारण फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिया जायेगा। कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल सभी प्रभावित जिलों में जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड  कृषि पदाधिकारी और कृषि समन्वयकों बाढ़ के कारण फसल को हुए नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया है । अधिकारियों को खाद्यान्न फसलों के साथ बागवानी फसलों और सब्जी की खेती को हुए नुकसान का पता लगाकर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया था। उन्होंने केले की खेती को नुकसान का संज्ञान लेते हुए किसानों को इसका मुआवजा देने के निर्देश दिये थे।