अक्टूबर 12, 2024 9:28 अपराह्न

printer

ख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित शस्त्र पूजन में शामिल हुए

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित शस्त्र पूजन में शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा की और मां भगवती की आराधना की।

 

इस मौके पर मुख्यमंत्री सचिवालय और मुख्यमंत्री सुरक्षा के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। इस अवसर पर श्री साय ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं।

 

उन्होंने कामना की है कि विजयादशमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नकारात्मकता और कठिनाइयों का अंत करने के साथ सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला