जुलाई 1, 2024 9:52 अपराह्न

printer

ख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की पांचवीं किश्त जारी की

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की पांचवीं किश्त जारी की। योजना के तहत श्री साय ने सत्तर लाख महिलाओं के खाते में करीब छह सौ चौव्वन करोड़ रूपए की राशि अंतरित की। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना के तहत विवाहित महिलाओं को हर महीने एक हजार रूपए देने का निर्णय लिया है।