जनवरी 17, 2025 2:05 अपराह्न

printer

खो-खो विश्व कप 2025: आज अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेलेंगी भारतीय पुरुष और महिला टीमें

 
 
खो-खो विश्व कप 2025 के क्वार्टर फाइनल में आज भारतीय पुरुष और महिला दोनों ही टीमें मैदान में उतरेंगी। भारतीय महिला टीम का मुकाबला इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में शाम सात बजे से बांग्लादेश से होगा। इसी स्‍टेडियम में रात सवा आठ बजे से भारतीय पुरुष टीम श्रीलंका के साथ खेलेगी। 
 
पूरे टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने विरोधियों पर अपना दबदबा बनाए रखा है। प्रतियोगिता के नॉकआउट चरणों में भी भारत के बेहतर प्रदर्शन की उम्‍मीद है।