अगस्त 3, 2024 7:56 अपराह्न

printer

खेल संचालक तनूजा सलाम ने कल जगदलपुर में बस्तर संभाग के सभी खेल अधिकारियों की बैठक लेकर बस्तर ओलंपिक की तैयारियों की समीक्षा की

खेल संचालक तनूजा सलाम ने कल जगदलपुर में बस्तर संभाग के सभी खेल अधिकारियों की बैठक लेकर बस्तर ओलंपिक की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान श्रीमती सलाम ने खेल और युवा कल्याण विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि बस्तर संभाग में खेलों की नैसर्गिंक प्रतिभाएं उपलब्ध हैं, उन्हें खेलों का प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को तराशने का हरसंभव प्रयास करें। श्रीमती सलाम ने बताया कि खेल और युवा कल्याण विभाग के रिक्त पदों पर जल्द से जल्द भर्ती की कार्रवाई की जाएगी।

अपने बस्तर प्रवास के दौरान खेल संचालक ने जगदलपुर में संचालित हॉकी खेलो इंडिया सेंटर और जगदलपुर में प्रस्तावित सिंथेटिक हॉकी टर्फ के लिए स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रियदर्शनी स्टेडियम में खेल सुविधाओं और प्रशिक्षण केन्द्रों में खिलाड़ियों से मुलाकात की तथा व्यायाम शिक्षकों से जिले में संचालित खेल गतिविधियों और प्रशिक्षण का जायजा लिया। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला