मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 23, 2025 11:02 पूर्वाह्न

printer

खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने नागालैंड के नोकलाक जिले का  दौरा किया

केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने नागालैंड के पूर्वी भाग में स्थित नोकलाक जिले का कल दौरा किया। उन्होंने थोनोकन्यू आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की और इस क्षेत्र में केंद्र सरकार की नीतियों के प्रभाव का आकलन किया।

थोनोकन्यू ब्लॉक ने उल्लेखनीय प्रगति की है, मार्च 2023 में यह ब्लॉक 465वें पायदान पर थो, जिसने अपने स्थान में सुधार करते हुए सितंबर 2024 में 85वें स्थान पर पहुंच गया है। सुश्री खडसे ने प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि यह बेहतर शासन और सामुदायिक भागीदारी के प्रभाव को दर्शाता है।

केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों द्वारा बेहतर डेटा प्रबंधन की आवश्यकता पर भी बल दिया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सरकारी योजनाओं का लाभ पूरी क्षमता से उठाया जा सके।

सुश्री खडसे ने भारत के विकास के लिए देश के सबसे दूरस्थ और अविकसित क्षेत्रों के उत्थान की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार देश में भौगोलिक रूप से अलग-थलग पड़े क्षेत्रों को आवश्यक संसाधन और अवसर प्रदान करना जारी रखेगी। बाद में, केंद्रीय मंत्री ने कोहिमा में नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो से मुलाकात की और राज्य में खेल के परिदृश्य को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

उन्होंने इंदिरा गांधी स्टेडियम का भी दौरा किया, जहाँ उन्होंने एथलीटों से बातचीत की। सुश्री खडसे ने खेल के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने और युवाओं को राष्ट्रीय और वैश्विक, दोनों स्तरों पर उत्कृष्टता हासिल करने और सशक्त बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।