मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 25, 2025 11:12 पूर्वाह्न

printer

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने पत्रकारों के साथ फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल अभियान में भाग लिया

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज पत्रकारों के साथ फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल अभियान में भाग लिया।

संवाददाताओं से बात करते हुए डॉ. मांडविया ने कहा कि खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में पत्रकार इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह अभियान नागरिकों की स्वस्थ रहने की सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह संकल्प मजबूत होता रहेगा। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ राष्ट्र ही एक विकसित भारत के निर्माण के लिए आवश्यक है।

उन्होंने यह भी कहा कि विकसित भारत का सपना फिट इंडिया आंदोलन से जुड़ा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि केवल स्वस्थ समाज ही समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।

उन्होंने यह भी बताया कि देश के 900 से अधिक स्थानों पर पत्रकारों ने संडे ऑन साइकिल पहल में भाग लिया।