मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 1, 2025 11:34 पूर्वाह्न

printer

खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने 448 खिलाड़ियों को पांच करोड़ 67 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की

खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने 448 खिलाड़ियों को पांच करोड़ 67 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की है। इनमें आठ अंतरराष्ट्रीय और 23 राष्ट्रीय स्तर के एथलीट शामिल हैं। पैरा-एथलीटों को भी उनके असाधारण योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया है। डॉ. मांडविया ने 320 एथलीटों को एक करोड़ 32 लाख रुपये की छात्रवृत्ति भी ऑनलाइन अंतरित की। समारोह में पंजाब के राज्यपाल और केन्‍द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने भाग लिया।

   

डॉ. मांडविया ने कहा कि चंडीगढ़ में एक मल्टीप्लेक्स खेल बुनियादी ढांचा विकसित किया जाएगा। इसमें कई खेल स्‍पर्धाओं का अभ्यास किया जा सकेगा। समारोह में चंडीगढ़ मैराथन 2025 के लिए प्रतीक चिन्‍ह और टैगलाइन का आधिकारिक अनावरण भी किया गया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला