अक्टूबर 25, 2024 6:33 अपराह्न

printer

खेल मंत्री ने रुद्रपुर स्टेडियम में वेलोड्रोम ट्रैक और बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का किया निरीक्षण

खेल मंत्री रेखा आर्या ने ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्टेडियम में आज साढ़े 22 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे वेलोड्रोम ट्रैक और 40 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

 

इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में निर्माण कार्यों को पूरा करने की हिदायत दी। खेल मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में अगले साल 28 जनवरी से 14 फरवरी तक राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता प्रस्तावित है। यह खेल प्रतियोगिताएं राज्य के अलग-अलग शहरों के खेल स्टेडियम में आयोजित की जांएगी।

 

उन्होंने कहा कि रुद्रपुर के खेल मैदान में वॉलीबाल, फेंसिंग, वैलोड्रम और हैंडबॉल की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं। इसे देखते हुए स्टेडियम में वेलोड्रम ट्रैक और बहुद्देशीय क्रीड़ हॉल का निरीक्षण किया गया। श्रीमती आर्य ने कहा कि उत्तराखंड संभवतः देश का पहला राज्य होगा, जो राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के अनिर्वाय 34 खेलों का आयोजन अपने ही राज्य में कराए जाने के संसाधनों को विकसित कर रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला