युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सरदार@150 एकता मार्च का शुभारंभ किया। डॉ. मांडविया ने कहा कि यह एकता मार्च केवल एक स्मरणोत्सव नहीं है, बल्कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण में शामिल करने और विकसित तथा आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने का एक राष्ट्रीय आंदोलन है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और नागरिक जिम्मेदारी की भावना को प्रेरित करना है। डॉ. मंडाविया ने बताया कि यह एकता मार्च आत्मनिर्भरता और स्वदेशी का संदेश देगा। अभियान का पहला चरण इस वर्ष 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक जिले में आयोजित किया जाएगा।
Site Admin | अक्टूबर 6, 2025 7:07 अपराह्न
खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सरदार@150 एकता मार्च का शुभारंभ किया