फ़रवरी 18, 2026 5:03 अपराह्न

printer

खेल मंत्रालय तथा गृह मंत्रालय के सहयोग से 17वां जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम तमिलनाडु में आयोजित

युवा कार्य और खेल मंत्रालय तथा गृह मंत्रालय के सहयोग से 17वां जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में आयोजित किया जाएगा। एक सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य ओडिशा, मध्य प्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिलों के 200 जनजातीय युवाओं को देश के विभिन्न क्षेत्रों का अनुभव करने और भारत की सांस्कृतिक विविधता को समझने का अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम का उद्घाटन शुक्रवार को तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि करेंगे। चेन्नई में माई भारत के क्षेत्रीय निदेशक एस. सेंथिल कुमार ने कहा कि कई प्रतिभागियों के लिए यह रेलगाडी से यात्रा करने का पहला अनुभव होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देना है। प्रतिभागी सांस्कृतिक आदान-प्रदान गतिविधियों में शामिल होंगे और कौशल विकास पहलों की जानकारी प्राप्त करेंगे। छात्र रोजगार अवसरों की संभावनाओं के बारे में जानने के लिए जिले के विभिन्न उद्योगों का दौरा करेंगे।