जनवरी 28, 2025 3:44 अपराह्न

printer

खेल प्रतियोगिताएं 14 फरवरी तक आयोजित की जाएगी

प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा है कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि आज शाम 6 बजे से राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत होगी।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय खेलों में 28 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों के लगभग दस हजार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उत्तराखंड के 8 जिलों के 11 शहरों में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय खेलों के दौरान 35 खेलों की कुल 47 स्पर्धाएं आयोजित की जानी हैं।

 

खेलों में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से खिलाड़ियों और अतिथियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। खिलाड़ियों और स्टाफ को मिलाकर 16 हजार से अधिक लोगों के उत्तराखंड पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

 

खेल प्रतियोगिताएं 14 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। उम्मीद की जा रही है कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से न केवल खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा, बल्कि उत्तराखंड के पर्यटन और खेल संस्कृति को भी नई पहचान मिलेगी। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला