मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 6, 2024 10:51 पूर्वाह्न

printer

खेलो झारखंड प्रतियोगिता में 71 पदक जीत कर तालिका में शीर्ष पर रही रांची की टीम

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में रांची की टीम 71 पदक जीत कर तालिका में शीर्ष स्थान पर रही। वहीं, पश्चिमी सिंहभूम की टीम ने 34 और सरायकेला-खरसांवा की टीम ने 15 पदक जीते। ताइक्वांडो और तीरंदाजी में रांची और बॉलीवॉल में रामगढ़ की टीम विजेता बनी। पूरे प्रतियोगिता का आयोजन रांची स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ।