खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन बिहार में 4 से 15 मई 2025 तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के खिलाड़ी खेल का शानदार प्रदर्शन कर रहें है। प्रतियेगिता में मध्यप्रदेश 9 स्वर्ण, 6 रजत और 12 कांस्य सहित कुल 27 पदक के साथ 8वें स्थान पर है।
उधर, मुम्बई में वाय. ए. आई. यूथ नेशनल्स 2025 का आयोजन 3 से 10 मई 2025 तक किया गया। इस प्रतियोगिता में म.प्र. सेलिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 3 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 9 पदक अर्जित कर देश की नम्बर -1 सेंलिंग टीम बन गई है, जो कि देश और प्रदेश के लिए बडी उपलब्धि है।