जनवरी 20, 2026 9:57 अपराह्न

printer

खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2026 का लेह के एनडीएस स्टेडियम में हुआ शुभारंभ

खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2026 का आज लेह के एनडीएस स्टेडियम में शुभारंभ हुआ। लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। यह आयोजन लद्दाख के एक प्रमुख शीतकालीन खेल स्थल के रूप में उभरने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी हॉकी और स्केटिंग सहित इन खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे, जिनमें 472 खिलाडी सहित कुल एक हजार प्रतिभागी हिस्‍सा ले हैं।