मई 15, 2025 8:49 अपराह्न

printer

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आज रंगारंग समारोह के साथ समापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आज रंगारंग समारोह के साथ समापन हो गया।

     समापन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में खेल की नयी संस्कृति विकसित किया जा रहा ‌ है। श्रीमती खडसे ने कहा कि भारत खेलो के माध्यम से तेजी से विश्व में साफ्ट पावर के रूप में उभर रहा है। समारोह को संबोधित करते बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में नौ खेल गांव बनाने जा रहे हैं। ब्‍योरा हमारे संवाददाता से।

    महाराष्ट्र 58 स्वर्ण, 47 रजत और 53 कांस्‍य पदक जीतकर कुल 158 पदक के साथ ओवरऑल चैंपियन रहा। महाराष्ट्र ने 2024 के खेलो इंडिया यूथ गेम्स की सफलता दोहराई है। हरियाणा 39 स्वर्ण, 27 रजत और 51 कांस्‍य पदक सहित कुल 117 पदक जीतकर बड़ा उलटफेर करते हुए दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, राजस्थान 24 स्‍वर्ण, 12 रजत और 24 कांस्‍य पदक सहित कुल 60 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रहा। 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला