खेलो इंडिया यूथ गेम्स आज शाम सम्पन्न हो रहे हैं। बिहार के पटना में कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शाम साढे छह बजे रंगारंग समारोह के साथ यूथ गेम्स का समापन होगा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 4 मई से शुरू हुए थे।
महाराष्ट्र खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का चैंपियन बनने के लिए पूरी तरह से तैयार है।महाराष्ट्र ने अंतिम समाचार मिलने तक 57 स्वर्ण, 47 रजत और 53 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में अब तक 157 पदक के साथ पहला स्थान बनाये रखा है। हरियाणा 39 स्वर्ण, 27 रजत और 50 कांस्य पदक के साथ दूसरे और राजस्थान 23 स्वर्ण, 12 रजत और 23 कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर है। समापन समारोह में केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खड़से, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।