मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 20, 2025 12:23 अपराह्न

printer

खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 आज से नई दिल्ली में होगा शुरू

खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 का शुभारंभ आज से नई दिल्ली में होगा। इसमें 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1300 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। यह जमीनी स्तर के खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया पहल का हिस्सा है जो 27 मार्च तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, इंदिरा गांधी स्टेडियम और डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित किया है।

 

इसमें खिलाड़ी छह खेलों-  तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शूटिंग, टेबल टेनिस और  पावरलिफ्टिंग में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

 

आज से 22 मार्च तक इंदिरा गांधी स्टेडियम में बैडमिंटन, कल से 23 मार्च तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एथलेटिक्स, कल से 25 मार्च तक डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में शूटिंग, 22 से 23 मार्च तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तीरंदाजी, 23 से 26 मार्च तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पावरलिफ्टिंग और 25 से 27 मार्च तक इंदिरा गांधी स्टेडियम में टेबल टेनिस प्रतिस्पर्धा होगी। इस साल के आयोजन में फुटबॉल नहीं होगा।

 

सभी खेल प्रतियोगिताएं प्रसार भारती स्पोर्ट्स यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होंगी, जबकि डीडी चैनल इसका सीधा प्रसारण करेगा। पहली बार वर्ष 2023 में इन खेलों का आयोजन किया गया था। इसके अलावा, खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 में प्रतिस्पर्धा करने वाले 50 से अधिक एथलीट लॉस एंजिल्स 2028 पैरालिम्पिक्स के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण की टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम -टीओपीएस कोर समूह का हिस्सा हैं।