मई 24, 2025 4:33 अपराह्न

printer

खेलो इंडिया नॉर्थईस्ट गेम्स की शुरुआत की जाएगी- मनसुख मांडविया

केंद्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि पूर्वोत्तर में उभरती हुई खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया नॉर्थईस्ट गेम्स की शुरुआत की जाएगी। वे आज नई दिल्ली में राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट-2025 के दौरान आयोजित एक सत्र को संबोधित कर रहे थे। श्री मांडविया ने कहा कि ये नॉर्थईस्ट गेम्स हर वर्ष आयोजित किए जाएंगे और इनमें ओलंपिक खेलों के साथ-साथ पारंपरिक खेल भी शामिल किये जायेंगे।

    केंद्रीय मंत्री ने खेलो इंडिया गेम्स की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल भारत के लिए अगले 10 वर्षों के दौरान ओलंपिक के शीर्ष 10 राष्ट्र और अगले 25 साल में शीर्ष 5 देशों में शामिल होने के लक्ष्य तक पहुंचने का मार्ग है। उन्होंने बताया कि भारत ने 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों और 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए अपनी बोली लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। श्री मांडविया ने कहा है कि भारत भविष्य में कई अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला