अप्रैल 2, 2026 7:43 पूर्वाह्न

printer

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में आज तीरंदाजी और जगदलपुर में एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी

छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के नौवें दिन आज रायपुर में तीरंदाजी प्रतियोगिताएं और जगदलपुर में एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

रायपुर में कल महिला हॉकी फाइनल में ओडिशा ने मिजोरम को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। पुरुष हॉकी फाइनल में भी ओडिशा ने झारखंड को 4-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है। पुरुष फुटबॉल के फाइनल में छत्तीसगढ़ का मुकाबला पश्चिम बंगाल से होगा।

इन खेलो की पदक तालिका में कर्नाटक 21 स्वर्ण, 8 रजत और 7 कांस्य सहित कुल 36 पदकों के साथ पहले स्थान पर है। ओडिशा 17 स्वर्ण, 10 रजत और 16 कांस्य सहित 43 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर और झारखंड 9 स्वर्ण, 3 रजत और 7 कांस्य सहित 19 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।