जनवरी 20, 2026 8:16 पूर्वाह्न

printer

खेलो इंडिया गेम्‍स के शीतकालीन सत्र का पहला चरण आज से लद्दाख के लेह में शुरू

खेलो इंडिया गेम्‍स के शीतकालीन सत्र का पहला चरण आज से लद्दाख के लेह में शुरू हो रहा है। इस संस्करण में कोच और तकनीकी सहायकों समेत एक हजार से अधिक पुरुष और महिला खिलाड़ी भाग लेंगे। फिगर स्केटिंग जैसी ओलिंपिक स्‍पर्धा को शामिल करना इस वर्ष का मुख्‍य आकर्षण है। इस बार आइस स्केटिंग और हॉकी में 472 एथलीट हिस्सा लेंगे। खेलों इंडिया गेम्‍स के बारे में खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि खेलो इंडिया शीतकालीन खेल, खिलाड़ियों को इस शीतकालीन सत्र में प्रतिस्पर्धा करने करने का अवसर प्रदान करेंगे। श्री मां‍डविया ने खिलाड़ियों से इन खेलों का लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जल्‍द ही इन खेलों का विस्तार किया जाएगा। इसकी शुरुआत अगले महीने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से होगी और फिर देश भर में अन्य प्रारूपों में इन खेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि यह खेल देश में खेल ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला