मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 20, 2024 1:40 अपराह्न

printer

खेलों में केंद्र सरकार ने भारत को दुनिया के शीर्ष 10 सर्वश्रेष्ठ देशों में शामिल करने का लक्ष्य रखा है: केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज कहा कि खेल के क्षेत्र में केंद्र सरकार ने भारत को दुनिया के शीर्ष 10 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले देशों में शामिल करने का लक्ष्य रखा है। वे तिरुवनंतपुरम के कौडियार में आयोजित उन्नत भारतीय खेल प्राधिकरण गोल्फ कोर्स के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

 

उन्‍होंने कहा कि भारत में गोल्फ की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए इस देश के प्रत्येक नागरिक का स्वास्थ्य अच्छा होना चाहिए। डॉ. मांडविया कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमारे समाज का शारीरिक, मानसिक और सांस्कृतिक स्वास्थ्य बहुत जरूरी है।

 

केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी, राज्य के मुख्य सचिव शारदा मुरलीधरन और अन्य गणमान्य व्यक्ति समारोह में शामिल हुए।