खेलों इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र 21 स्वर्ण और 18 रजत सहित कुल 55 पदकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। पदक तालिका में राज्स्थान ग्यारह स्वर्ण के साथ दूसरे और कर्नाटक दस स्वर्ण पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है। कर्नाटक ने अपने सभी स्वर्ण पदक तैराकी में जीते हैं। महाराष्ट्र के तैराकों ने छह स्वर्ण जीते।
पटना में प्रतियोगिता के छठे दिन आज बास्केटबॉल, निशानेबाज़ी, रग्बी और खो-खो जैसे खेल आयोजित किए जाएंगे। कबड्डी में हरियाणा के पुरुष और महिला टीमों ने उतरप्रदेश और कर्नाटक को हराकर दो स्वर्ण पदक जीते।