अप्रैल 2, 2024 2:20 अपराह्न

printer

खूंटी में स्वीप कोषांग के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया

खूंटी जिले की विभिन्न पंचायतों में महिला समूह की दीदीयों द्वारा स्वीप कोषांग अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। महिला समूह की दीदियों और आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा रंगोली, मेहंदी का बेहतर प्रदर्शन कर आस पास के लोगों को मतदान के प्रति जागरुक किया तथा लोगों को उनके मताधिकार के महत्व को समझाया।