जुलाई 15, 2025 11:02 पूर्वाह्न

printer

खूंटी पुलिस ने लूटकांड, हत्या और आर्म्स एक्ट से जुड़े तीन अलग-अलग मामलों में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया

खूंटी पुलिस ने लूटकांड, हत्या और आर्म्स एक्ट से जुड़े तीन अलग-अलग मामलों में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूटकांड में चार आरोपियों को बुंडू और मारंगहादा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर उनके पास से 37,500 रुपये नकद और तीन मोबाइल जब्त किए गए। एसपी मनीष टोप्पो ने प्रेस कांफ्रेंस में पूरी जानकारी देते हुए बताया कि सभी मामलों में अलग-अलग टीमों ने प्रभावी छापेमारी कर कार्रवाई की है।