फ़रवरी 11, 2026 5:30 अपराह्न

printer

खान मंत्रालय करेगा अन्‍वेषण लाइसेंस ब्लॉकों की दूसरे चरण की नीलामी

खान मंत्रालय कल नई दिल्ली में अन्‍वेषण लाइसेंस ब्लॉकों की दूसरे चरण की नीलामी करेगा। मंत्रालय ने कहा है कि नीलामी का उद्देश्य देश में विशेष रूप से महत्वपूर्ण और गहरे खनिज भंडारों की खोज को गति देने के साथ ही दीर्घकालिक खनिज सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी.किशन रेड्डी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और राज्य सरकारों, उद्योग और अन्य प्रमुख हितधारकों के प्रतिनिधियों के साथ इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर, मंत्रालय भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण-जीएसआई के अगली पीढ़ी के डिजिटल पोर्टल को भी लॉन्‍च करेगा। यह पोर्टल डेटा अधिग्रहण, विश्लेषण, विज़ुअलाइज़ेशन और प्रसार को एक ही क्लाउड-आधारित प्लेटफॉर्म पर एकीकृत करता है।