फ़रवरी 20, 2026 8:03 अपराह्न

printer

खाद्य सुरक्षा, जलवायु और किसानों की आय बढ़ाने में आर्टिफिशियल इंटेलेजिंस परिवर्तनकारी भूमिका निभा सकता है: देवेन्‍द्र फडणवीस

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस ने कहा है कि खाद्य सुरक्षा तथा प्रतिकूल जलवायु परिस्थितियों से निपटने की क्षमता मजबूत करने तथा किसानों की आय बढ़ाने में आर्टिफिशियल इंटेलेजिंस एक परिवर्तनकारी भूमिका निभा सकता है। नई दिल्‍ली में आज इंडिया एआई इम्‍पैक्‍ट समिट के दौरान फडणवीस ने राज्‍य की महाकृषि एआई नीति तथा एआई संचालित बहुभाषीय मोबाइल परामर्श मंच महाविस्‍तार एआई के बारे में जानकारी दी।

उन्‍होंने कहा कि इसकी पहुंच लगभग 25 लाख किसानों तक हो चुकी है। इस मंच के जरिए मौसम, सिंचाई, उर्वरक, बाजार मूल्‍य और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्‍ध है। उन्‍होंने कहा कि एआई कोई जादू की छडी नहीं है तथा इसे विश्‍वसनीय आंकड़ों, सुशासन और जवाबदेही पर आधारित होना चाहिए।