जुलाई 6, 2024 8:51 अपराह्न

printer

खाद्य प्राधिकरण की 44वीं बैठक में पोषण संबंधी जानकारी के लेबलिंग के संबंध में संशोधन को मंजूरी देने का निर्णय

  

भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण -एफ एस एस ए आई ने डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों के लेबल पर कुल चीनी, नमक और संतृप्त वसा की पोषण संबंधी जानकारी मोटे अक्षरों में और अपेक्षाकृत बढ़े हुए फॉन्ट आकार में प्रदर्शित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

 

खाद्य प्राधिकरण की 44वीं बैठक में पोषण संबंधी जानकारी लेबलिंग के संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं मानक (लेबलिंग और प्रदर्शन) विनियम, 2020 में संशोधन को मंजूरी देने का निर्णय लिया गया।

 

 इस संशोधन का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके द्वारा उपभोग किए जा रहे उत्पाद के पोषण मूल्य को बेहतर ढंग से समझने और स्वस्थ निर्णय लेने हेतु सशक्त बनाना है। बैठक की अध्‍यक्षता एफ एस एस ए आई के अध्‍यक्ष अपूर्व चन्‍द्रा ने की।

 

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस संशोधन से आम उपभोक्‍ता को खाद्य उत्‍पाद की पोषण संबंधी बेहतर जानकारी मिलेगी।