जनवरी 8, 2026 10:07 अपराह्न

printer

खाद्य कमी से कृषि निर्यातक बनने की भारत की यात्रा उल्लेखनीय: शिवराज सिंह चौहान

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज देश की कृषि प्रगति का उल्‍लेख किया। जो खाद्य कमी वाले देश से प्रमुख कृषि उत्पादों के एक बड़े निर्यातक के रूप में परिवर्तन का प्रतीक है। नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्‍होंने इन संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

श्री चौहान ने कहा कि देश ने खाद्य सुरक्षा सफलतापूर्वक हासिल कर ली है और अब स्थायी आजीविका के अवसर सृजित करते हुए पोषण सुरक्षा को बढ़ावा देने पर दृढ़ता से ध्यान केंद्रित कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश अन्य देशों के साथ अपने अनुभव और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के लिए अच्छी स्थिति में है, साथ ही वैश्विक नवाचारों और सफल मॉडलों से सीखकर कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में पारस्परिक विकास और सहयोग को बढ़ावा दे सकता है।