खादी और ग्रामोद्योग आयोग – केवीआईसी ने आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और स्वच्छता के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए खादी महोत्सव 2025 का राष्ट्रव्यापी आयोजन किया।
इस महीने की 17 तारीख से 19 तारीख तक मुंबई स्थित के.वी.आई.सी के केंद्रीय कार्यालय ने स्वदेशी और स्वच्छता विषयों पर आधारित कई गतिविधियों का आयोजन किया। 18 सितंबर को जुहू बीच पर के.वी.आई.सी के अध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष स्वच्छता अभियान- भाग 5 चलाया गया।
श्री मनोज कुमार ने स्वच्छता से राष्ट्र सेवा का संदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों से स्वच्छ और हरित भारत के निर्माण में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया। सैकड़ों के.वी.आई.सी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक इस अभियान में भाग लिया।
19 सितंबर को, केवीआईसी ने स्वदेशी और सेवा पर्व से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों, कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर, मुंबई मुख्यालय में केवीआईसी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पारंपरिक खादी परिधान पहने और एक प्रतीकात्मक ‘खादी यात्रा’ में भाग लिया, जिससे ‘वोकल फॉर लोकल’ आंदोलन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का संकल्प लिया गया।