संयुक्त राष्ट्र में बहरीन के स्थाई प्रतिनिधि ने कहा है कि खाड़ी सहयोग परिषद-जीसीसी के देशों ने सम्मिलित रूप से 954 से अधिक ईरानी मिसाइलों, 2 हजार 500 ड्रोन और 17 विमानों को मार गिराया है। उन्होंने कहा कि 6 सदस्यीय जीसीसी पर हमले व्यापार और समुद्री मार्गों को बाधित कर रहे हैं। इन हमलों का क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने से हर कोई प्रभावित हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र में संयुक्त अरब अमीरात के स्थाई प्रतिनिधि मोहम्मद अबुशाहब ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात ने यह स्पष्ट कर दिया था कि उनकी भूमि, हवाई और जल क्षेत्र का इस्तेमाल ईरान पर हमला करने के लिए नहीं किया जाएगा, फिर भी तेहरान ने उनके देश पर हमला किया।
News On AIR | मार्च 12, 2026 9:16 पूर्वाह्न
खाड़ी सहयोग परिषद देशों ने 954 से अधिक ईरानी मिसाइलें और 2,500 ड्रोन मार गिराए: जमाल फारिस अलरोवाई