दिसम्बर 16, 2024 8:34 पूर्वाह्न

printer

खराब श्रेणी में बनी हुई है राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में वायु गुणवत्ता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह सात बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक-ए क्‍यू आई 342 था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शहर के कुछ इलाकों में एक्‍यूआई का स्तर 350 को पार कर गया है।

 

 

दिल्ली के नेहरू नगर में एक्‍यूआई का स्‍तर 390, रोहिनी में 387, वजीरपुर में 382, सोनिया विहार में 378, विवेक विहार में 377, मुंडका में 376, आर.के. पुरम में 368 और ओखला में 355 और इंदिरा गांधी अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर 353 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में रात और सुबह के समय धुंध और हल्का कोहरा छाया रह सकता है।