मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 6, 2023 3:57 अपराह्न | Madhya Pradesh | MADHYA PRADESH NEWS | MP NEWS

printer

खरगोन जिले की आकांक्षी जनपद पंचायत, भगवानपुरा की धूलकोट पंचायत प्रदेश में सबसे अधिक सरकारी आवास बनाने वाली पंचायत बनी

खरगोन जिले की आकांक्षी जनपद पंचायत, भगवानपुरा की धूलकोट पंचायत प्रदेश में सबसे अधिक सरकारी आवास बनाने वाली पंचायत बन गई है। यहाँ 1 हजार 667 आवास बनकर तैयार हो चुके हैं। जनजातीय बहुल क्षेत्र होने के कारण इस क्षेत्र में कच्चे मकान ज्यादा थे। इस वजह से यहाँ प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति भी बड़ी संख्या में जारी की गई। धूलकोट ने अनोखी डिजाइन के आवास के कारण अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। सरपंच सालकराम किराड़े बताते हैं कि पक्की छत वाले मकान जनजातीय समुदाय के पूर्वजों की मान्यता अनुसार मान्य नहीं होते हैं। इस वजह से धूलकोट में तकरीबन 70 आवास ढाल वाली डिजाइन में बने हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला