खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी पर 18वां अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड कल से मुंबई में शुरू होगा। इस प्रतिष्ठित ओलंपियाड का आयोजन मुंबई स्थित टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केंद्र द्वारा किया जा रहा है।
होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केंद्र के निदेशक और आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. अर्नब भट्टाचार्य ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी पर अब तक का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड होगा। 64 देशों के कुल दो सौ 88 विद्यार्थी इस 10 दिन की इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं।