मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 13, 2024 3:28 अपराह्न

printer

खंडवा में राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान कार्यक्रम आज पुलिस परेड ग्राउंड में होगा

खंडवा में राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान कार्यक्रम आज पुलिस परेड ग्राउंड में होगा। इसमें फिल्मकार राजकुमार हिरानी को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम आज शाम 7 बजे होगा। इसमें गायक नीरज श्रीधर अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगे। आयोजन संस्कृति विभाग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनजातीय विभाग मंत्री विजय शाह रहेंगे।

 

राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान 1997-98 में भोपाल से शुरू हुआ था। किशोर प्रेमियों की मांग पर 2003-04 में समारोह का आयोजन किशोर दा की नगरी खंडवा में शुरू हुआ। आज राजकुमार हिरानी को 27वां किशोर कुमार सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।