फ़रवरी 10, 2026 6:29 अपराह्न

printer

क्षमता निर्माण आयोग का कर्मयोगी कार्यक्रम, नागरिक-केंद्रित शासन को सुदृढ़ करने पर जोर

क्षमता निर्माण आयोग के राष्ट्रीय कर्मयोगी जनसेवा कार्यक्रम का द्वितीय चरण आज संपन्न हो गया। इसका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों में सेवा भाव और स्वधर्म की गहरी समझ विकसित करना है। जिससे नागरिक-केंद्रित शासन को सुदृढ़ किया जा सके। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने कहा कि इस संवादात्मक व्यवहार प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्‍तर्गत देश भर में लगभग साढे दस लाख सरकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि द्वितीय चरण में 822 प्रमुख प्रशिक्षकों और 16 हजार से अधिक मास्टर प्रशिक्षकों का एक राष्ट्रव्यापी समूह तैयार हुआ है, जो वयस्क-शिक्षा सिद्धांतों और गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धतियों पर आधारित प्रशिक्षण कौशल से सुसज्जित हैं।