मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 2, 2025 2:09 अपराह्न

printer

क्रू-11 मिशन के अंतर्गत अमरीका, जापान और रूस के चार अंतरिक्ष यात्री सफलतापूर्वक ISS पहुंचे

नासा के क्रू-11 मिशन के अंतर्गत अमरीका, जापान और रूस के चार अंतरिक्ष यात्री सफलतापूर्वक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्‍द्र पहुँच गए हैं। 15 घंटे की यात्रा के बाद यह दल आज सुबह ग्यारह बजकर सत्तावन मिनट पर अंतरिक्ष केन्‍द्र पहुँचा। इन यात्रियों ने कल रात 9:13 मिनट पर फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से स्पेस एक्स फाल्कन 9 रॉकेट से उड़ान भरी। क्रू-11, आईएसएस पर पहले से मौजूद सात अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल हो गए हैं।

 

अपने छह महीने के प्रवास के दौरान, क्रू-11 अंतरिक्ष यात्री कई तरह के वैज्ञानिक प्रयोग और तकनीकी प्रयोग करेंगे। इनमें चंद्रमा की सतह पर यान के उतरने की प्रक्रिया, अंतरिक्ष यात्रा के लिए आँखों की सुरक्षा और अंतरिक्ष में पादप कोशिकाओं के विभाजन का अध्ययन और कई अन्य कार्य शामिल हैं। वे क्रू-10 दल का स्थान लेंगे, जो मार्च से अंतरिक्ष केन्‍द्र पर मौजूद है और इसके बुधवार तक पृथ्वी पर लौटने की आशा है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला