केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज क्रिसमस के अवसर पर पूर्वोत्तर राज्यों से दिल्ली में बसे ईसाई लोगों की संस्था माउ नागा क्रिश्चियन फैलोशिप द्वारा एक चर्च में आयोजित क्रिसमस समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर, सभी को क्रिसमस डे की शुभकामनाएं देते हुए श्री नड्डा ने कहा कि वह भाजपा सरकार की सभी नीतियाँ और स्वास्थ्य से संबंधित सुविधाओं को पूर्वोत्तर के राज्यों में जमीनी स्तर पर लागू करने और जन जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। केंद्र सरकार के कार्यों को बताते हुए श्री नड्डा ने रेखांकित किया कि पूर्वोत्तर राज्यों में एयर, रोड और डिजिटल कनेक्टिविटी लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि नागालैंड में मेडिकल कॉलेज शुरू हुआ है जिससे नागालैंड के लोगों को लाभ मिल रहा है।
Site Admin | दिसम्बर 25, 2025 8:18 अपराह्न
क्रिसमस पर केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने दिल्ली में माउ नागा क्रिश्चियन फैलोशिप के कार्यक्रम में की भागीदारी